छत्तीसगढ़  - नशे मे बेशुध पड़ी थी माँ, डेढ़ माह की बच्ची ने भूख... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ - नशे मे बेशुध पड़ी थी माँ, डेढ़ माह की बच्ची ने भूख से तड़पकर दुनिया को कह दिया अलविदा

धमतरी. जिले में डेढ़ महीने की एक मासूम दूध के लिए इंतजार करते-करते दुनिया को अलविदा कह गई। उसकी मां रात में शराब पीकर सो गई और बच्ची रातभर दूध के लिए बिलखती रही। मासूम की चीखों से भी शराबी मां का नशा नहीं टूटा। सुबह होते-होते बच्ची की चीखें खामोश हाे गईं। पुलिस ने शुरुआती जांच में भूख से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई है। शहर से लगे सुंदरगंज में रहने वाली इस शराबी मां का नाम राजमीत कौर है। वह मजदूरी करती है। उसका पति हरमीत मोटर मैकेनिक है। वह एक दिन पहले ही ट्रक सुधारने के लिए जगदलपुर गया था। 

जानकारी के मुताबिक, राजमीत हर दिन शराब पीती है। शुक्रवार की शाम इसने कुछ ज्यादा ही नशा कर लिया था। रातभर बेसुध रहने के बाद जब सुबह उसकी नींद टूटी, तो बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसका रोना सुनकर सुबह 6 बजे पड़ोसी आए और हालात देखकर पुलिस को सूचना दी। राजमीत ने जब देखा कि उसकी बच्ची की मौत हो गई, तो भी वह रुकी नहीं। लड़खड़ाते कदमों से घर से अंदर गई। वहां से शराब की बोतल उठाई और फिर से पीना शुरू कर दिया। नशे में बेसुध होकर वह फिर सो गई। कमरे में एक तरफ बच्ची की लाश पड़ी थी और दूसरे कोने में राजमीत नशे में बेसुध सोई हुई थी। पुलिस अब तक महिला से सही तरीके से बात नहीं कर पाई है। दिनभर वह नशे में रही। ऐसे में केस दर्ज करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करती रही।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें