जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों को प्रोत्साहित करने कैंप... - CG Sandesh

जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों को प्रोत्साहित करने कैंपो में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक.

बस्तर क्षेत्र में जनता के जानमाल की रक्षा हेतु घर परिवार छोड़कर दूरस्थ अंचलों में पदस्थ DRG/STF/CAF/ CRPF/BSF/ITBP/SSB एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों को प्रोत्साहित करने गोलापल्ली, बासागुड़ा, छोटे बेठिया इत्यादि कैंपो में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण

भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने बस्तर क्षेत्र में तैनात अधिकारी व जवानों से कुशलक्षेम पूछकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई।


दिनांक 29 मार्च, 2021 को होली त्योहार के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने जिला सुकमा के थाना गोलापल्ली, जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा एवं जिला कांकेर के छोटे बेठिया सहित कैम्प का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिला पुलिस बल, DRG/STF/CAF/CRPF/CoBRA एवं SSB के अधिकारी व जवानों से रूबरू हुये।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में पदस्थ अधिकारी व जवानों द्वारा क्षेत्र के विकास एवं सुरक्षा के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित करने हेतु आने वाले समय और भी दृढ़ मजबूती से कार्य करने के लिए उपस्थित जवानों प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज ने बस्तर संभाग में पदस्थ जिला पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के समस्त नागरिकों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये वर्तमान में कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई।


इस भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुकमा,  के. एल. ध्रुव,  पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे सहित सुरक्षाबल के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।



अन्य सम्बंधित खबरें