सरायपाली : स्वास्थ्य विभाग का आम नागरिकों से अपील, कोरोना का... - CG Sandesh

सरायपाली : स्वास्थ्य विभाग का आम नागरिकों से अपील, कोरोना का द्वितीय डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ही लगवाएं.

विकासखंड सरायपाली में कोरोना का दूसरा टीका 4 से 8 सप्ताह के मध्य में लगाया जाएगा.                

सरायपाली विकासखंड सरायपाली में अनुविभागीय (अधिकारी) राजस्व बीएस मरकाम के निर्देशन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, बीपीएम शीतल सिंह,  खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के मार्गदर्शन में शासन के गाइडलाइन के अनुसार कोरोना टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है.

जिसके तहत आज दिनांक 1  अप्रैल 2021 से 45 वर्ष से अधिक आयु के समस्त आम नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है एवं इसी के साथ ही कोरोना टीका का प्रथम डोज लगा चुके हितग्राही को भी द्वितीय टीका लगाया जा रहा है परंतु कई हितग्राही दूसरा टीका लगवाने के लिए 28 वें दिन पहुंच रहे हैं.

जबकि भारत सरकार के नए गाइडलाइन के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन के प्रथम डोज 4 से 6 सप्ताह के अंतराल पश्चात द्वितीय डोज लगाया जाना है नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन(NTAGI ) तथा तथा नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑफ वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (NEGVAC)   के अनुसार प्रथम डोज टीका व द्वितीय डोज के मध्य 4 से 6 सप्ताह के अंतराल की अपेक्षा 4 से 8 सप्ताह का अंतराल अधिक प्रभाव शील है परंतु द्वितीय डोज टीका 8 सप्ताह से अधिक के अंतराल में नहीं लगाया जाना है.

स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि कोरोना का द्वितीय डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ही लगवाएं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें