सरायपाली में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने हारा कोरोना से जंग, जिला ... - CG Sandesh

सरायपाली में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने हारा कोरोना से जंग, जिला पुलिस परिवार में शोक की लहर.

कोरोना की नई स्ट्रेन की लहर पूरे प्रदेश में अपना भयानक रूप दिखा रही जो इस कोरोना की चपेट में आ रहा है, उन्हें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इसमें कई लोगो की जान भी जा रही है. इसी कोरोना के चलते एक दुखद खबर सरायपाली से आ रही है, जहाँ पदस्थ पुलिस आरक्षक अंतर्यामी रौतिया का कोरोना से जंग हार जाने के कारण मृत्यु हो गई है.

हप्ते भर पहले उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था उसके बाद उसके लक्षण बढ़ते गए फिर उन्हें रायपुर में उपचार के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि आज उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है. पुलिस आरक्षक के कोरोनो संक्रमण के चलते मृत्यु होने से सरायपाली थाना सहित पूरे जिले के पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें