कोरोना से पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई की मौत। - CG Sandesh

कोरोना से पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई की मौत।

धमतरी- जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई रथराम पटेल की कोरोना से मौत हो गई है। मृतक एएसआई का नाम रथराम पटेल (58 वर्ष) था. रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज मेकाहारा में ही चल रहा था। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आज उनका अंतिम संस्कार दानिटोला वार्ड के नहर पारा स्थित समशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार से पहले आज उन्हें पुलिस विभाग की तरफ से सलामी दी गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें