राजधानी रायपुर- पांच मरीजों की मौत, एक मरीज की मौत झुलसने से जबकि चार की मौत ऑक्सीजन फेल होने से, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगभग 50 के करीब कोरोना मरीज है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में पांच मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज की मौत झुलसने से जबकि चार की मौत ऑक्सीजन सिस्टम के फेल से होने के बाद दम घुटने से हुई है।
हादसे के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में कोरोना के मरीजों
को वहां से बाहर निकाला गया। साथ ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को इसकी
सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू
पाने में जुट गई। हादसे के बाद दूसरी जगह उनकी व्यवस्था की जा रही है।
फिलहाल हालात काबू में हैं और आगे की जांच जारी है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें