कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु बिना प्रशिक्षण शिक्षकों का लगा... - CG Sandesh

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु बिना प्रशिक्षण शिक्षकों का लगाया जा रहा ड्यूटी, शिक्षकों में भय एवं आक्रोश, सभी विधायक को व्हाट्सएप्प के माध्यम से सौंपा ज्ञापन.

छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा covid-19 में सहायक शिक्षकों की ड्यूटी बिना किसी प्रशिक्षण व सुविधा की लगाई जा रही है। जिस संबंध में 21 अप्रैल 2021 को छ.ग. के समस्त 90 विधानसभा के मंत्री व विधायकगण को व्हाट्सएप्प और फोन कॉल के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में लिखा गया है कि कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु हमारी ड्यूटी बिना प्रशिक्षण, बिना सुरक्षा किट, बिना टीकाकरण एवं बिना कोई बीमा के लगाई जा रही है। जिसके कारण कई शिक्षकों की असामयिक निधन हो गया है। इस तरह बिना कुछ सुविधा प्रदान किये फ्रंट लाइन वारियर्स की तरह ड्यूटी लगाना सर्वथा अनुचित है। साथ ही मृत्यु उपरांत उनके परिवार जनों की अनुकम्पा नियुक्ति सम्बन्धी कोई स्पष्ट नीति एवं निर्देश जारी नहीं किया गया है। इससे सभी सहायक शिक्षक भयभीत एवं आक्रोशित हैं।

ज्ञापन में लिखा गया कि हमारे क्षेत्रीय विधायक होने के नाते हमें आपसे कॉफी उम्मीद है कि हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी हाथ में है। इस विषम परिस्थिति में हमारी कोरोना ड्यूटी न लगाई जाए या तो 50 लाख की बीमा, टीकाकरण, सुरक्षा किट, प्रशिक्षण सहित तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति की प्रावधान करते हुए ड्यूटी लगाई जाए। सहायक शिक्षकों की इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही कर सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें।

उक्ताशय की जानकारी संघ के प्रदेश सह-सचिव राजेश प्रधान जी व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय के द्वारा दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें