तेंदुए के खाल के साथ युवक गिरफ्तार, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंदरूनी गांव तुलतुली से एक तेंदुए के खाल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी छन्नूराम ने तेंदुए के खल को अपने घर में छिपाकर रखा था. इस दौरान पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर अपनी दबिश देकर मौके से तेंदुए के खाल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इसी क्रम में पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी छन्नूराम को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंपने की तैयारी कर ली है.
मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए कोतवाली उपनिरीक्षक नागरची ने कहा कि पुलिस द्वारा लगाए गए मुखबिर से उन्हें सूचना मिली थी कि तुलतुली गांव में छन्नूराम नामक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर में एक तेंदुए का खाल रखा है. बस इसी सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस की टीम का गठन किया, जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी.
इस दौरान आरोपी के घर से तेंदुए के चमड़े का खाल मिला है, जिसे जब्त कर थाने लाया गया है. वहीं आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंपा जाएगा. फिलहाल, मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें