छत्तीसगढ़- बेटी की शादी की और उसमें पूरे गांव को न्योता भी भे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़- बेटी की शादी की और उसमें पूरे गांव को न्योता भी भेज दिया। अब गांव के 69 लोग पॉजिटिव

गौरेला- एक तरफ जहा सरकार कोरोना को रोकने पुरजोर प्रयास कर रही है तो वही दूसरी ओर लोग इसका पालन तो दूर अपनी मनमौजी कर रहे है, इसका ताजा मामला देखने को मिला। प्रशाशन की अनुमति के बिना बेटी की शादी की और उसमें पूरे गांव को न्योता भी भेज दिया। अब गांव के 69 लोग पॉजिटिव मिले हैं। दरअसल यह पूरा मामला गौरेला जिले का है,

गौरेला के अंजनि गांव में 30 अप्रैल को रोहणी प्रसाद उपाध्याय की बेटी की शादी थी। इसकी अनुमति भी प्रशासन से नहीं ली गई। भोज कार्यक्रम में 60-70 लोग जुटे। इसमें 25 व्यक्ति बिलासपुर और करीब 40 अंजनि गांव से ही शामिल हुए थे। तहसीलदार की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि जानकारी मिलने पर इसके बाद 4 से 8 मई तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में चेकअप कैंप लगाया गया था। और अब गांव को ही कंटेनमेंट जोन घोषित करना पड़ा हैं।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में गांव के 69 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें रोहणी प्रसाद उपाध्याय के घर में भी पांच लोग शामिल हैं। इनमें से कुछ लोगों को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके चलते गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। शादी के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर गौरेला थाने में रोहणी प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें रोहणी को संक्रमण फैलाने का जिम्मेदार बताया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें