पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने... - CG Sandesh

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर.

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कोहका के समीप कामखेड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमे एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे जाने की खबर है. दोनों का शव बरामद कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:30 बजे सी-60 सर्चिंग की टीम निकली थी. तभी यह मुठभेड़ हो गया. मामला सावरगांव थाना क्षेत्र का है. जहाँ मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है



अन्य सम्बंधित खबरें