सरायपाली : परसदा में एक नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है । मामले में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार गांव का ही चंद्रमणि चौधरी पिछले 11 मई से गायब है । जिसकी आशंका को ध्यान में रखते हुवे पुलिस द्वारा गुमशुदा चंद्रमणि चौधरी के परिजनों को कंकाल दिखाया ताकि पहचान हो सके । किंतु नरकंकाल पूरी तरह पहचानने योग्य नही होने से परिजनों ने पहचान करने में असमर्थता जताई है । मामले में पुलिस द्वारा गांव में पंचनामा किया गया है । आगे की जांच जारी है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें