कांकेर : खेत से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात ने उतारा मौत के... - CG Sandesh

कांकेर : खेत से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम नयापारा बागडोंगरी के एक व्यक्ति की खेत से घर जाते समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2021 को खेत का धान की कटाई करने परस राम नाग खेत गया हुआ था। जहाँ से वह घर जाने के लिए सायकिल से निकल गया और लगभग आधा घण्टे के बाद पवन का बेटा हमीत कुमार नाग और उसके साथी कांता नागवंशी,  नरेन्द्र मंडावी खेत से घर आये,  तो देखे कि,  उनके घर से लगभग 100 मीटर पहले परस राम नाग रोड में मृत पड़ा हुआ था तथा घटना स्थल पर खून बह रहा था और सिर खून से लतपथ था.

बताया गया कि मृतक के बांये हाथ का उंगली टूटा हुआ था, सायकिल घटना स्थल पर गिरा पड़ा था, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसी घातक चीज से मारकर हत्या कर दी गई है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 302-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. मामले की जाँच कर रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें