कांकेर : 107 बोरी तेन्दू पत्ता में लगाई आग, जलकर हुआ नष्ट, म... - CG Sandesh

कांकेर : 107 बोरी तेन्दू पत्ता में लगाई आग, जलकर हुआ नष्ट, मामला दर्ज

नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम घोटियावाही में अज्ञात व्यक्ति पर तेन्दू पत्ता को आग लगाकर नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोटियावाही में शामतरा समिति का फंड है,  जहां पर तेन्दू पत्ता संग्रहण कर रखा गया था. जिसमें से 107 बोरी में तेन्दूपत्ता भरकर रखा गया था एवं कुछ तेन्दु पत्ता सुखाने के लिऐ जमीन पर रखा गया था. जिसमें 107 बोरी में भरा हुआ तेन्दुपत्ता कुल 78060 गड्डी तेन्दू पत्ता को 28 मई की दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाकर जलाकर नष्ट कर दिया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,00,000 (छह लाख) रूपया है. मामले की शिकायत गुरूपद पाल निवासी पी.व्ही 124 थाना पखांजूर हाल मैनेजर तेन्दूपत्ता समिति शामतरा ने पुलिस से की है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 435 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें