कांकेर : आम का पेड़ मेरा है कहकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट.
चारमा थाना अंतर्गत बाडीकोकटी पारा , लखनपुरी में आम के पेड़ पर चड़कर आम तोड़ने पर दो पक्षों के बीच गाली गलौच और जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.
अखिलेश कुमार पोया ने पुलिस को बताया कि 28 मई 2021 के सुबह करीबन 09.00 से 09.30 बजे के बीच उसके घर के बाड़ी में लगे आम पेड़ में पड़ोसी गंगाधर कोर्राम अपने दोस्त पुष्कर साहु के साथ आम पेड़ में चढ कर आम तोड़ रहा था. जिसे अखिलेश ने देखकर मना किया तो गंगाधर कोर्राम आम पेड़ से उतर कर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा.
इसी बीच में गंगाधर के पिताजी श्रवण कोर्राम भी आम पेड़ के पास आया और यह आम का पेड़ मेरा है बोलकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर श्रवण कोर्राम व गंगाधर कोर्राम हाथ मुक्का व पास में पडे कर्रा लकड़ी के डंडे से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी देने लगे. मारपीट को देखकर अखिलेश की मां राजकुवर बीच बचाव करने आई तो उसे भी गंदी गंदी गाली गलौच कर धक्का मुक्की करने लगे. मामले की शिकायत पर पुलिस ने गंगाधर कोर्राम व श्रवण कोर्राम के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि श्रवण कोर्राम ने पुलिस को बताया कि 28 मई 2021 के सुबह करीबन 09.30 बजे उसके घर बाड़ी में लगा आम पेड़ में उसका बेटा गंगाधर कोर्राम अपने दोस्त पुष्कर साहु के साथ आम तोड़ रहे था तभी पड़ोसी अखिलेश पोया , राजकुमार पोया एका एक आम पेड़ के पास आकर तुम लोग कैसे मेरे आम को तोड़ रहे हो बोलकर अश्लील गाली गुप्तार कर पत्थर से आम पेड़ में चढे पुष्कर साहु को फेक कर मारा जो पत्थर पेड़ से टक्करा कर पत्थर मारने वाले अखिलेश को ही लगा, इसके बाद अखिलेश गुस्से में आकर हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट करने लगा. मारपीट को देख कर अखिलेश बीच बचाव के लिए गया तो उसे भी वे दोनो लोग मारपीट किये. और उक्त झाड मेरा है बोलकर कहने से वे लोग और भी उत्तेजित होकर गाली गुप्तार कर कहने लगे की दुबारा आम को तोड़ोगे तो जान से खत्म कर आम पेड़ के नीचे दफन कर दुगा. श्रवण कोर्राम की शिकायत पर पुलिस ने अखिलेश पोया और राजकुमार पोया पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.