कांकेर: शहीद गणेश कुंजाम की बहन गंगा कुंजाम को मिला अनुकंपा ... - CG Sandesh

कांकेर: शहीद गणेश कुंजाम की बहन गंगा कुंजाम को मिला अनुकंपा नियुक्ति

लद््दाख के गलवान घांटी में गत वर्ष चीन के सैनिकों के साथ हुए हिंसक घटना में कांकेर जिले के ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेशराम कुंजाम की बहन कुमारी गंगा कुंजाम को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला विकासखण्ड चारामा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया है।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज उन्हंे इससे संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हे परिवार का भरण-पोषण करने तथा सभी सदस्यांे का पूरा सहयोग करने के लिए कहा। अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते समय जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डे, सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े, शहीद गणेश कुंजाम के चाचा तिहारूराम कुंजाम भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें