कांकेर : कोरोना की जांच करने से ग्रामीणों ने किया इन्कार, 39... - CG Sandesh

कांकेर : कोरोना की जांच करने से ग्रामीणों ने किया इन्कार, 39 लोगों की जांच में 11 निकले थे पाजीटिव

बांदे उप तहसील के अंतर्गत ग्राम पीवी 106  में कोरोना जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के 39 लोगों की कोरोना जांच करने पर 11 लोग पाजीटिव मिले। जिस पर ग्रामीणों में दहशत है।

खंड चिकित्सा अधिकारी के मौखिक आदेश से शिक्षा विभाग के साथ डा. जीएन व्यापारी एवं नायब तहसीलदार पीवी 106 में कोरोना जांच के लिए पहुंचे। पर ग्रामीणों द्वारा जांच करने में मना कर दिया। संक्रमित व्यक्तियों की इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर पखांजूर जाने के लिए बार-बार आग्रह करने पर भी ग्राम के मुखिया एवं ग्रामवासियों ने साफ इन्कार कर दिया।



अन्य सम्बंधित खबरें