news-details

कांकेर : स्वधार गृह में महिलाओं और बच्चों को बांटा गया साड़ी, मास्क, सेनेटाईजर

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा संघ कांकेर द्वारा 1 जून को स्वधार गृह में महिलाओं और बच्चों को साड़ी, मास्क, सेनीटाइजर, चॉकलेट बांटा गया साथ ही प्रधानमंत्री के 7 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए विशेष कार्यो को आम जनता को बताया गया।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर 1 जून को सेवा ही संगठन है का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल का कार्यकाल केंद्र सरकार के पूरे होने के उपलक्ष में महिला मोर्चा छग की ओर से सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा अपने अपने जिले में वृद्ध आश्रम, जिला महिला सुधार गृह, जिला नारी निकेतन में जाकर सैनिटाइजर, मास्क, सूखा राशन, गरम भोजन, दवाइयों का वितरण कर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया था, जिसके तहत 1 जून को स्वधार गृह में महिलाओं और बच्चों को साड़ी, मास्क, सेनीटाइजर, चॉकलेट बांटा गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा प्रदेशा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत रंधावा, विजय लक्ष्मी कौशिक, शकुंतला नरेटी, मीरा सलाम, चिंतामणि रामटेके, सरिता जोसी, बसंती यादव, यशोदा व अन्य लोग उपस्थित थे।




अन्य सम्बंधित खबरें