कांकेर : खेत के पेड़ को क्यों काट रहे हो कहकर माँ बेटी से की गई मारपीट.
अंतागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम ईराबोडी में माँ बेटी से खेत के पेड़ को क्यों काट रहे हो कहकर मारपीट, अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रार्थिया सन्तो बाई नेताम ने पुलिस को बताया कि 31.05.2021 को सुबह वह उसकी बेटी ललिता के साथ बकरी चरानें अपने खेत तरफ गई थी. तभी लगभग 11:00 बजे अनील दर्रो तथा उसकी चाचा रमुला दर्रो खेत तरफ आये और बोले कि तुम लोग मेरे खेत का पेड को क्यों काटे हो कहकर मां, बहन की अश्लील गाली गलौच करनें लगे.
गाली गलौच सुनकर सन्तो बाई ने मना किया तो उसकी बेटी ललिता उसके पास आयी और रमुला तथा अनील को बोली कि क्यों मेरी मां से अनाप शनाप गाली गलौच कर रहे हो तुम्हारे खेत के पेड को हम लोग नहीं काटे हैं कौन काटा है नहीं जानते.
इतने में रमिला बाई तथा अनील दर्रो और नाराज हो गये तथा वहां पडे लकडी के सुखा डण्डा से अनील दर्रो ने सन्तो के पीठ में मारा और जब उसकी बेटी छुडानें के लिए आगे बढी तो उसको भी धक्का दे दिया तथा रमुला दर्रो और अनील दर्रो बोले कि आज तो तुझे जान से मारकर किस्सा ही खतम कर देंगे बोलके मां, बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ, मुक्का तथा लकडी के डण्डा से मारपीट किये.
प्रार्थिया ने बताया कि मामले वहां बगल के लाडी मे काम कर रही अहिल्या बाई उयके घटना को देखी सुनी तथा बीच बचाव करने आयी नहीं तो दोनो चाची, भतीजा मिलकर उसे जान से मार देते। मारपीट से प्रार्थिया को पीठ, तथा हांथ पैर में चोट लगा है.
मामले की शिकायत पर अनील दर्रो , और रमुला दर्रो पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.