कांकेर : खाना पिना क्यों नहीं देती है, सो गई है कहकर पत्नी क... - CG Sandesh

कांकेर : खाना पिना क्यों नहीं देती है, सो गई है कहकर पत्नी के साथ डंडे से मारपीट

कांकेर के ग्राम पाण्डरवाही में खाना पिना क्यों नहीं देती है सो गई है कहकर पति ने अपनी पत्नी को डंडे से मारपीट किया, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

प्रार्थिया सुनिता नेताम पति सगरू राम नेताम उम्र 40 साल निवासी पाण्डरवाही ने पुलिस को बताया कि 31 मई 21 को वो अपने पति के साथ लकड़ी काटने गई थी. जहाँ से शाम को दोनो घर आये. और दिन भर काम करने के कारण थक लगने से प्रार्थिया सुनिता घर आकर सो गई.

इसके बाद शाम रात्रि को उसका पति बोला कि खाना पिना क्यों नहीं देती है सो गई है कहकर अश्लील गाली गलौज करते लकड़ी के डण्डा से मारपीट करते जान से मारने की धमकी दिया,  मारपीट करने से प्रार्थिया के  सिर में चोट आई है जिसका वह ईलाज करवा रही है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी द्वारा धारा 294,323,506 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायमी कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें