कांकेर : पिता के साथ क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहा है कहने पर छोटे ... - CG Sandesh

कांकेर : पिता के साथ क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहा है कहने पर छोटे भाई ने टंगिया से मारा

कांकेर थाना के ग्राम खल्लारी में पिता के साथ क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहा है कहने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को टंगिया से मारपीट किया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

प्रार्थी जयकुमार वटटी पिता गणेश वटटी उम्र 37 साल ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम खल्लारी में रहता है जहाँ 31 मई 2021 के 07.00 बजे रात्रि में उसके अपने पिता जी घर थे उसकी पत्नी सुमित वटटी चाची के घर गई थी.

उसी समय प्रार्थी का छोटा भाई चंद्र कुमार ने अपने पिता को, तुम सभी भईयों को सहायता करता है और मुझे बेसहारा कर दिया है बोलकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था. तब प्रार्थी जयकुमार बीच में भाई चंद्र कुमार को बोला कि तुम पिताजी को क्यों लड़ाई झगड़ा कर रहा है.

इतने में चंद्र कुमार तुम बीच में बोलने वाला कौन होता है बोलते हुये मां बहिन की अश्लील गाली गुप्तार करके जान से मारने की धमकी देकर टंगिया से मारपीट किया.

लड़ाई झगड़ा को भाई नरेश वटटी एवं उसकी पत्नी देखकर प्रार्थी की पत्नी सुमित को बुलाकर लाये उसने उसे लड़ाई झगड़ा कर टंगिया से मारपीट करके पर दोनो हाथ बांये पैर में चोट होने से कांकेर अस्पताल लाकर भर्ती किया है और उपचार करवा रही है प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें