कांकेर : खेत लाडी में जुआ खेलते पांच पकड़ाए.
भानुप्रतापपुर पुलिस ने 1 जून को मुखबिर की सुचना पर ग्राम विनायकपुर के प्रेमलाल मतलामी के खेत लाडी में कुछ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग एवं मौके पर नवल उसेण्डी पिता मनी राम उसेण्डी साकिन बोगर, जयसिंग पिता सहदेव कोमरा साकिन विनायकपुर, राकेश दर्रो पिता बहादूर सिंह साकिन विनायकपुर, प्रेमलाल मतलामी पिता समारू राम मतलामी साकिन विनायकपुर, रमेश कोला पिता समारू राम कोला साकिन झोलीन को घेराबंदी कर पकडा गया एवं पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर कुल जुमला रकम 2500 रूपये, तास के 52 पत्ती एवं एक प्लास्टिक बोरी को मौके पर जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें