कांकेर : मोटरसायकल दुर्घटना में एक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

कांकेर : मोटरसायकल दुर्घटना में एक की मौत, मामला दर्ज

बड़गांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपली मोड़ के पास 2 अप्रैल को रंगपंचमी की होली खेलकर वापस आ रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 21 को सोपसिंह कोमरा , अमर सिंह सोरी तथा गनपतराम सोरी तीनो मोटर सायकल क्र0-CG-05-W-5988 ड्रिम युगा मे बैठकर अपने गांव मदले से रंगपंचमी की होली खेलने ग्राम साराधु घमरे गए थे.

जहाँ से शाम लगभग 04.00 बजे वापस आते समय पीपली मेन रोड के पास विपरीत दिशा से मो0सा0क्र0 CG-19-BF-1232 के चालक कार्तिक बैरागी द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक मो0सा0 चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. जिससे गनपतराम सोरी का मौत हो गई, तथा सोपसिंह कोमरा व अमर सिंह सोरी को चोंट आया है.

मृतक गनपतराम सोरी का शव पंचनामा कर CHC  दुर्गूकोन्दल मे PM कराया गया PM रिपोर्ट मे डाक्टर  द्वारा मृतक की मौत एक्सीडेंट से होना लेख किया गया जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  धारा 279,337,304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी मो0सा0क्र0 CG-19-BF-1232 के चालक कार्तिक बैरागी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें