कांकेर : खड़ी ट्रक को ठोकर मारने से मेटाडोर चालक की मौके पर ... - CG Sandesh

कांकेर : खड़ी ट्रक को ठोकर मारने से मेटाडोर चालक की मौके पर मौत

दुर्गूकोंदल थाना अंतर्गत चिराम काम्पलेक्स के पास मेन  रोड कर्रामाड में मेटाडोर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चला कर खड़ी ट्रक को ठोकर मारने से मेटाडोर चालक की मौके पर मौत हो गई. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मई 2021 को मेटाडोर क्रमांक cg 08 al 9551 के चालक जीवन लाल साहू के साथ एवं हमाली साथी भूपेंद्र कुमार भुआर्य,  हेमलाल कोमरा, हेमंत कुमार भुआर्य के साथ ग्राम कुरूद से बड़गांव तेंदूपत्ता भरने के लिए शाम 5:00 बजे करीबन निकले थे, वाहन को मेटाडोर चालक जीवन लाल साहू चला रहा था, भूपेंद्र कुमार भुआर्य,  हेमलाल कोसमा आगे बैठे थे. मैं

शिशुल कुमार कुरेसिया एवं हेमंत कुमार भुआर्य मेटाडोर डाला में बैठकर आ रहे थे, कि रात्रि 11:00 बजे करीबन ग्राम कर्रामाड दुर्गुकोंडल चिराम काम्पलेक्स के पास मेटाडोर के चालक जीवन लाल साहू के द्वारा अपने वाहन मेटाडोर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चला कर अपने साइड में रोड के किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 2652 के पीछे भाग को जबरदस्त ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे मेटाडोर मुंडी ठोकर से अलग होकर जमीन में गिर गया एवं चालाक जीवन लाल साहू मुंडी के इंजन स्टेरिंग सिर में टकराने से स्टेरिंग में फंसने से मौके पर ही मृत्यु हो गया और वाहन के आगे बैठे भूपेंद्र कुमार भुआर्य के सिर, सीना, दोनों पैर के पंजे एवं हेमलाल कोसमा के दाहिने आंख के ऊपर एवं दोनों पैर के पंजा, लींग में चोट लगी. जिन्हें 108 वाहन की सहायता से chc  दुर्गुकोंडल इलाज हेतु पहुंचाया गया.

मामले में पुलिस ने मेटाडोर क्र.cg08al9551 के चालक मृतक जीवन लाल साहू के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें