कांकेर : विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल चालक की लापरवाही से... - CG Sandesh

कांकेर : विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल चालक की लापरवाही से एक की मौत.

कोरर थाना अंतर्गत ग्राम कापसी मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक व्यक्ति एक्सीडेंट कर दिया. जिसमे उसके गंभीर रूप से घायल होने पर व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.  

मृतक श्रीराम दर्रो 20 मार्च 21 के सुबह करीब 7.50 बजे श्रीराम दर्रो मोटर सायकल डिलक्स में ग्राम कापसी गया हुआ था, कि कापसी से वापस आने से मेन रोड पर करीब 14.30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे मोटर सायकल चालक द्वारा तेज एंव लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से गंभीर चोट आने पर उसे धनेलीकन्हार अस्पताल में भर्ती किये जहां से रिफर करने पर कोमलदेव अस्पताल कांकेर ईलाज हेतु लाये थे.


जहाँ इलाज के दौरान 21.03.21 के 02.10 बजे श्रीराम दर्रो की मृत्यु हो गई. जिसपर पुलिस ने मो.सा.क्रं CG19BA-5419 के चालक पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें