कांकेर : गाली गलौच कर घर में लगाईं आग, माँ ने दर्ज करवाई शिकायत.
कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम पुसवाडा में गाली गलौच कर घर में आग लगाने वाले पुत्र के विरुद्ध उसकी माँ ने पुलिस में शिकायत किया है, प्रार्थिया ने बताया कि उसके पुत्र के आग लगाने के बाद अब उसका मकान रहने लायक नहीं रहा है.
सुनती बाई पति स्व. अशोक साहू उम्र 60 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र विघा भूषण साहू आये दिन उसके साथ गाली गलौच् करता रहता है। तथा मारपीट भी करता है, जिसके इस संबध मे ग्राम वासियो को वह बैठक मे बता चुकी हूं. लेकिन 2 मई को विघा भूषण के द्वारा गाली गलौच करते हुये घर आया और रात्रि में करीबन 10.00 बजे घर को आग लगा दिया जिससे पंलग, पंखा, दाल चावल व अनय सामाग्री जल गया । तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। और सुनीता को 20000 रूपये का नुक्सान हुआ, साथ ही मेरा मकान रहने लायक रहा. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विघा भूषण साहू के विरुद्ध धारा 436-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.