कांकेर : घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़, गाली गलौज व मारपीट करने वा... - CG Sandesh

कांकेर : घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़, गाली गलौज व मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज

3 जून को कांकेर के आमापारा में कुछ लोगों  के द्वारा  एक  घर के अंदर घुसकर गाली गलौज मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने तथा कार के साथ तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई है.

अनामिका श्रीवास्तव पिता उमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 26 साल आमापारा कांकेर की निवासी ने पुलिस को बताया कि 3 जून 21 को रात के 9.00 बजे के आसपास  हम  जब वह घर के अंदर थे कि उसी समय उसके  घर के बाहर कुछ लोग उसके पिताजी का नाम लेकर गाली गालौज कर रहे थे जिसकी आवाज को सुनकर अनामिका और उसका बड़ा भाई कामेश  अपने घर की खिड़की के पास जाकर देख.

जहाँ घर के बाहर विक्रम सारथी और जग्गा सारथी निवासी रामनगर, शिवा निवासी एमजी वार्ड एवं अन्य लोग अनामिका के  पिता जी से किसी पुरानी विवाद को लेकर अश्लील गाली दे रहे थे.

जिन्हें अनामिका के भाई कामेश ने गाली देने से  मना किया तो तीनो लड़के तथा उनके अन्य साथियों द्वारा उनके घर के दरवाजे को लात मार के धकेल कर घर के अंदर घुस आये.

सभी लोगो के हाथ में ईंठ व पत्थर के टूकड़े थे, जो उनके ऊपर  फैंकना शुरू कर दिए, जिसमे अनामिका के भाई को सिर पर चोट आने के कारण खून बहने लगा. इसी दौरान उसके  भाई के साथ इन सब लोगो ने मिलकर हाथा पाई कि और घर के बाहर निकल कर सामने खड़ी स्वीप्ट कार पे पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिये जिससे पूरी कार को नुकसान हुआ.

इस दौरान अनामिका की माँ जयंती श्रीवास्तव के द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी अश्लील गाली गलौज करते हुये पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गये, इसके बाद अनामिका अपने भाई को हस्पिटल ले जाकर उपचार कराई.

तथा प्रार्थीया के लिखीत शिकायत पर पुलिस ने  आवेदन पर से आरोपीगण के द्वारा अपराध धारा 294,323,336,427,452,506,34  भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपीगण के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें