कांकेर : चारामा साप्ताहिक बाजार के पास लोगो को बैठा कर शराब पिलाने वाले पर कार्रवाई.
चारामा पुलिस 5 जून 21 को चारामा साप्ताहिक बाजार चौक के पास वार्ड क्रमांक 04 में निवासी मनोज देवांगन को अपने घर के सामने चबुतरा आम जगह पर दो लोगो को बैठा कर शराब पिलाते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये तो पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले भाग गये तथा शराब पिलाने वाले मनोज देवांगन मौके पर मिला जिसके कब्जे से 01 नग देशी प्लेन मदिरा पौवा 180 ml भरा हुआ व एक नग देशी प्लेन मदिरा जिसका ढक्कन खुला हुआ जिसमें लगभग 80ml मदिरा भरा हुआ कुल 260 ml जुमला 120 रू. तथा दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें