कांकेर : कार के चालक की लापरवाही से मोटर सायकल चालक घायल. - CG Sandesh

कांकेर : कार के चालक की लापरवाही से मोटर सायकल चालक घायल.

चारामा थाना अंतर्गत रतेसरा के पास स्पीफ्ट कार के चालक द्वारा एक मोटर सायकल चालक को ठोकर मार दिया गया. जिससे मोटर सायकल चालक घायल हो गया और रायपुर में उसका इलाज चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई  2021 को चंद्रप्रकाश पिता हेमलाल साहू अपने मोटर सायकल CG 05 AC 2187  से कांकेर की ओर से कुरूद की ओर जा रहा था, इस दौरान शाम के लगभग 07.30 बजे रतेसरा पास, NH 30 रोड़ में विपरित दिशा चारामा की ओर से कांकेर की ओर जा रहे स्पीफ्ट कार क्र. PB 13 BF 4123 के चालक ने अपने कार को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर चंद्रप्रकाश के वाहन CG 05 AC 2187 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे चंद्रप्रकाश को चोट लगा और घायल हो गया. और घटना के समय उपस्थित लोगो ने चारामा उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से रिफर करने पर चंद्रप्रकाश रायपुर के अस्पताल में इलाज करा रहे है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें