कांकेर : गाली गलौच मारपीट पर काउंटर केस
चारामा थाना अंतर्गत ग्राम भिरौद में गाली गलौच मारपीट पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
विनोद सोनवंशी ने पुलिस को बताया कि ग्राम भिरौद में वह खेती किसानी का काम करता है, और 05 जून 21 के दोपहर 4.00 बजे वह अपने खेत में जुताई का काम करवा रहा था, तभी वहां ग्राम भिरौद निवासी कलाबाई सिन्हा विनोद के बेटे निशीकांत को मारने के लिये दौड़ाई और खुद गिर गई.
इसके बाद विनोद वहां जाकर देखा तो कलाबाई जा चुकि थी. विनोद ने पुलिस को बताया कि उसने किसी को गाली नहीं दिया है. न किसी को मारा है. विनोद ने बताया कि उसे एवं उसके बच्चे को कलाबाई द्वारा गंदी गंदी गाली दिये है. उसे गांव की कुछ लोग देखे सूने है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कलाबाई सोनवंशी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि कलाबाई सोनवंशी ने पुलिस को बताया कि 5 मई 21 के दोपहर 4.00 वह अपने खेत में कचरा साफ करने गई थी, जहाँ पर विनोद सोनवंशी ग्राम भिरौद ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी दी. जिससे कलाबाई डर के कारण खेत से घर वापस आ रही थी तभी पीछे से मोटर सायकल में विनोद एवं उसके पुत्र द्वारा उसको रास्ते में बीच रोड़ पर गिराकर जुता से मारे, जिसपर वह बीच बचाव के लिये चिल्लाई तो वहां पर मौजूद दिनदयाल सिन्हा एवं निषाद वैल्डिग देख रहे थे. कलाबाई की शिकायत पर विनोद सोनवंशी व हनी सोनवंशी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.