कांकेर : दुसरी पत्नी घर मे लाउंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा पति, मामला दर्ज
कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम सिगांरभाट डुमारपारा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. महिला ने बताया कि साथ उसके उसके पति ने मारपीट की और तु घर से निकल जा मै दुसरी पत्नी घर मे लाउंगा कहते हुए जान से मारने की धमकी दी.
प्रार्थिया दुर्गा साहू ने पुलिस को बताया कि 06 मई 21 के सुबह एवं रात्रि लगभग 10.00 बजे उसका पति धर्मेन्द्र साहू उम्र 30 वर्ष अश्लील गाली गलौच करते हुए तुम मेरी पत्नी नही हो तु घर से निकल जा मै दुसरी पत्नी घर मे लाउंगा बोलते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुऐ हाथ मुक्का से मार पीठ कर चोट पहुँचाया.
दुर्गा साहू को जब उसके पति के द्वारा मार पीठ किया जा रहा था तब घटना को देखकर उसका ससुर कान्तु साहू सास श्रीमति हिराबाई साहू, जेठ रंजित साहू बीच बचाव किये है. प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति के द्वारा उसके साथ मार पीठ करने से दोनो हाथ, सिर, पीठ में चोट लगा है और उसका पति मेरा पति आये दिन लड़ाई झगड़ा करते रहता है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने धमेंद्र साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.