कांकेर : जीप ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, बिजली खम्भा के नीचे च... - CG Sandesh

कांकेर : जीप ने ट्रेक्टर को मारी ठोकर, बिजली खम्भा के नीचे चर्चा करने वालों को लगी चोट

पखांजूर थाना अंतर्गत ग्राम पीव्ही 31 काली मंदिर मेन रोड़ में एक जीप ने ट्रेक्टर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी, जिसमे बिजली खम्भा के नीचे आपस में चर्चा कर रहे लोगों की बिजली खम्बा गिरने से चोट आई है.

विधान कीर्तनिया ने पुलिस को बताया कि  6 मई 2021 शाम 5.30 बजे पीव्ही 31 हरिहरपुर काली मंदिर मेन रोड़ के चौक के पास बिजली खम्भा के नीचे वह असीत व्यापारी,  नरेन्द्र मण्डल के साथ आपस में चर्चा कर रहा था. तभी काली मंदिर चौक के पास एक हरे रंग की जोंडियर ट्रेक्टर 5010 वाहन क्रमांक CG 19 BJ 1347 रोड़ को क्रस कर रहा था और विपरीत दिशा कापसी की ओर से एक काले रंग की जीप कार क्रमांक CG 19 BG 4236 का वाहन आ रहा था.

जिसमे जीप चालक वाहन को उपेक्षा पूर्वक तेज एवं लापरवाही से चलाकर जोडिंयर ट्रेक्टर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ट्रेक्टर बिजली खम्भा में जाकर टकराने से एक्सीडें करने पर बिजली खम्भा टुटने पर बिजली खम्भा गिरने से विधान कीर्तनिया के बायें हाथ में चोंट लगा है तथा नरेन्द्र मण्डल के दाहिने हाथ एवं पीठ में एवं असीत व्यापारी के सीर एवं हाथ पैर में चोंट लगा. जिसके बाद इन्हें  ईलाज हेतु वंदना अस्पताल पखांजूर लेकर आया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी जीप कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 भादवि. के तहत् पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें