छत्तीसगढ़ : भांजी से छेड़खानी की तो युवक की हत्या, मुंह में ल... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : भांजी से छेड़खानी की तो युवक की हत्या, मुंह में लोहे के राड डालकर दिया गया था निर्मम हत्या को अंजाम.

छेड़खानी को लेकर आरोपीगणों द्वारा मृतक के मुंह में लोहे के राड को डालकर किये गये निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घण्टे के अन्दर सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जांजगीर जिले में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि युवक को सबक सिखाने के लिए पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पहले राड से युवक के सिर पर वार किया, इसके बाद उसी राड को उसके मुंह में डालकर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला जिले के सारागांव थाना इलाके का है,  जहां पूरी वारदात को रविवार रात को अंजाम दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम राकेश कुमार रेहिदास(19), करन सुर्यवंशी(21) और राजा यादव (19) बताया गया है। वहीं मृतक का नाम आकाश रत्नाकर(27) है, जो सारागांव का ही रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश रविवार रात से ही लापता था उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच रविवार सुबह सूचना मिली की मंहत मठ के पीछे एक शव मिला है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आकाश की ही लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत सारागांव थाना में की गई।

मृतक ने की थी छेड़छाड़

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीन आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी, जिस पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ये भी बताया कि आकाश ने हफ्ते भर पहले राकेश की भांजी से छेड़छाड़ किया था, जिसके चलते वे उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहे थे। इस बीच हमने रविवार रात को मठ के पीछे उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें