कांकेर : पति और सास सुसर ने मारपीट कर, घर से निकला बाहर, पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत
चारामा थाना अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी में एक महिला से उसके सास, ससुर और पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला ने पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.
प्रार्थिया धनेश्वरी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पण्डरीपानी के गिरधारी सिन्हा से लगभग 9 साल पहले समाजिक रिति रिवाज से शादी हुआ है, शादी से बाद उनके 2 बच्चे है.
प्रार्थिया ने बताया कि 7 मई 2021 के शाम लगभग 06.00 बजे वह घर में झाडू लगा रही थी कि तभी उसका पति गिरधारी सिन्हा उसे घर से निकल जाओ बोलकर गंदी गंदी गाली देते हुऐं मेरे हाथ बाह को पकड़ कर खिचने लगा, तब वह मै घर छोड़ कर नही जाउगी बोली तो, उसके सास बिसो बाई और ससुर भुखउराम सिन्हा भी आ गये तथा प्रार्थिया के साथ उसके पति और सास सुसर तीनो मिलकर एक राय होकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच किया.
इसके बाद प्रार्थिया के सास ने उसके बाल को पकड़ा तथा उसके सुसर ने दोनो हाथ को पकड़ा और उसके पति ने हाथ मुक्का लात से मारपीट किया. और तीनो मिलकर उसे जमीन में पटक दिये और उसके सिर को दीवाल में ठोकर मार दिए. और बोले कि घर से निकल जा नही तो जान से मार देगे.
इसके बाद प्रार्थिया जैसे तैसे अपने आप को छुडाकर अपने बच्चो को लेकर घर से निकल कर गली में आयी, तब भी वे तीनों घर से बाहर निकल कर गंदी गंदी गाली दे रहे थे, भाग जा दुबारा मत आना बोले. इसके बाद घटना की जानकारी प्रार्थिया ने गाँव के उपसरपंच और अपने मायके वालों दी. और मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थिया के सास, ससुर और पति के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया