कांकेर : आधी रात शराब पीकर घर में आकर  पत्नी के साथ  डंडा से... - CG Sandesh

कांकेर : आधी रात शराब पीकर घर में आकर पत्नी के साथ डंडा से मारपीट.

कांकेर थाना अंतर्गत आतुरगांव  में आधी रात शराब पीकर घर में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

जानकी यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व संतोष यादव से सामाजिक रिति रिवाज के साथ हुई थी जिसके अभी दो बच्चे है. प्रार्थिया का पति संतोष यादव कुछ कामधाम नही करता है, जो 07 जून 21 के दरम्यानी रात्रि 12 से 01 बजे के बीच शराब के नशे मे घर अंदर आया और अपनी पत्नी जानकी को जगाकर अश्लील गाली गलौच कर तु यहां आराम से सो रही है कहते हुये जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी के डंडा से मारपीट करने लगा.

मारपीट को देखकर जानकी का ससुर रूप सिग यादव एंव आसपास के लोग आकर बीच बचाव कर छुडाये.  मारपीट करने से जानकी को चोट लगी है. जानकी ने बताया कि उसका पति आये दिन शराब पीकर मारपीट करते रहता है एवं भविष्य मे कोई भी बडी घटना घटित कर सकता है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने  आरोपी संतोष यादव के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें