news-details

कांकेर : शादी में जा रही बोलेरो पलटी, छ: हुए घायल

अंतागढ़ थाना  से 12 किलोमीटर दूर हिन्दुबिनापाल पुलिया मोड के पास बोलेरो वाहन के पलट जाने से उसमे बैठे 6 व्यक्ति घायल हो गए. जिसके बाद बोलेरो चालक पर मामला दर्ज किया गया है.

अरविंद उसेंडी ने पुलिस को बताया 9 जून 2021 को उसका छोटा भाई खेमन उसेण्डी की शादी पुसावाही मे थी, जिसमे शामिल होने उसके परिवार के संजय उसेंडी पिता स्व. लक्ष्मण उसेंडी,  सुपोती कोमरा पति रामधर, जनकाय उसेंडी पति लखूराम उसेंडी, मस्सीबाई करंगा पति मानूराम, रजोन्तीन बाई गोटा पति रूपधर गोटा, सुरजोबाई उसेण्डी पति बजनाथ और अन्य लोग ग्राम बडे जैतपूरी से ग्राम पूसावाही बारात जाने के लिए सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमाक CG 19BK 6049 में निकले थे.

वाहन को नरेश पोटाई चला रहा था, और रात्रि के लगभग 01.00 बजे हिन्दुपाल के पुलिया मोड के पास वाहन चालक नरेश पोटाई द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर गाडी को एक्सीडेन्ट कर पल्टी कर दिया. जिससे संजय उसेडी पिता स्व. लक्ष्मण उसेडी, सुपोती कोमरा पति रामधर, जनकाय उसेंडी पति लखूराम उसेंडी ,मस्सीबाई करंगा पति मानूराम, रजोन्तीन बाई गोटा पति रूपधर गोटा, सुरजोबाई पति बजनाथ को चोट आई. उपरोक्त घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ अस्पताल में लेकर जाकर भर्ती कराया.

मामले में बोलरो वाहन चालक नरेश पोटाई के विरूद् धारा 279,337 भादवि पंजीबद् कर विवेचना में लिया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें