कांकेर : शादी में चल रहा था नाच गाना...... खून से लतपथ पहुंच... - CG Sandesh

कांकेर : शादी में चल रहा था नाच गाना...... खून से लतपथ पहुंची माँ.... और कहा घर वाले ही मारे हैं..... चार के ख़िलाफ हत्या का केस दर्ज.

बान्दे थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम घोटिनबेड़ा में चार लोगों द्वारा मिलकर अपनी बड़ी माँ को बेरहमी से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. 

घटना 9 जून 2021 की है जब रात में संजय किस्पोटटा की मां नील प्रभा किसपोटटा घर पर अकेली सोई थी,  और बाकी लोग गांव में उनके परिवार के सामिल खलखो के घर में शादी होने से वहां शादी नाच रहे थे.  

तभी रात्रि करीबन 10.35 बजे नील प्रभा किस्पोटटा जिसके गले से खुन निकलता अपने गले को एक हाथ से पकड़कर खुन से लतपथ होकर शादी घर में आ रही थी.

नील प्रभा की बेटी इलिसा ने मां को आते देखा और अपने भाई संजय को आवाज दी और बोली कि मां के गले से खून निकल रह है. तब सभी लोग दौड़कर नील प्रभा के पास गए. जहाँ वह खुन से लतपथ थी, जिसे कुछ पूछने पर स्पष्ट नहीं बोल पा रही थी. और अपने बेटे को धीरे-धीरे बोल कर अपने ऊपर हुये हमले के बारे में बताई कि, घर वाले ही मेरे को मारे है दुसरे लोग नहीं मारे है.

नील प्रभा के बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने गांव के रहने वाले परिवार के बड़े पापा के लड़के अरविंद, आलोक, विनोद व नंद कुमार किस्पोटटा का नाम लिया और एक हाथ से इशारा करके विनोद किस्पोटटा के घर को दिखाया.

इसके बाद नीलप्रभा को एम्बुलेंस से ईलाज कराने ले जाने के लिये फोन अस्पताल ले जाया गया जहाँ कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई.

नील प्रभा के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को गांव घर के ही उसके बड़े पापा के लडके अरविन्द, आलोक, विनोद व नन्द कुमार किस्पोटटा सभी मिलकर किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये है.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर 302,34 भादवि. का पाये जाने से आरोपीगणों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें