कांकेर : मोबाइल दूकान के सामने मोटरसायकल की चोरी.....चोरी कर... - CG Sandesh

कांकेर : मोबाइल दूकान के सामने मोटरसायकल की चोरी.....चोरी करने वाला सीसी टीवी में हुआ कैद....लेकिन नहीं हो सकी पहचान

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत केवटी चौक मालापारा में एक मोबाइल दूकान के सामने मोटरसायकल की चोरी होने से मामला दर्ज कर लिया गया है. यह चोर रात करीब डेढ़ बजे आया और मोटरसायकल को दूकान के सामने से लेकर चला गया. जिसका कारनामा सीसी टीवी में कैद हो गया. चोर की पहचान नहीं होने से पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी ललित रावटे पिता ने पुलिस को बताया कि ग्रे कलर होण्डा साइर्न CG04 CW 2126  10 जून 2021 को रात्रि लगभग 01:40 मिनट में उसकी दुकान मुस्कान मोबाईल शांफ के बाहर रखी हुई थी जो कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में थी.

इसके बाद ललित रावटे जब रात्रि लगभग 03:00 बजे के आसपास जब बाहर निकला तो वहां मेरी गाडी नही थी,  जिसका आसपास खोजबीन करने पर भी पता नही चला. ललित ने बताया कि गाडी अपने स्थान में नही मिलने पर जब सीसीटीवी चालू कर देखे तो पता चला की कोई एक अकेला लडका आया और गाडी लेकर चला गया, लेकिन उनकी पहचान नही हो सही. मामले में पुलिस ने अज्ञात  के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें