कांकेर : पुरानी बातों को लेकर पत्नी पर चाकू से हमला, अश्लील गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी.
चारामा थाना अंतर्गत विनोबा भवे आश्राम के पास किराया के मकान में रहने वाली शिक्षिका पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया, और अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी.
पुष्पा भारती दत्ता किराये के मकान पर अपने पति विपलव दत्ता व तीन साल की बच्ची के साथ रहती है, और ज्ञानरश्मि स्कूल चारामा में शिक्षिका है.
पुष्पा ने बताया कि 10 जून 21 के दोपहर लगभग 2.00 बजे वह घर के किंचन में काम कर रही थी, तभी उसका पति विपलव दत्ता आया और उनके बीच की पुरानी बातो को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुये किंचन मे रखे सब्जी काटने वाला चाकू लेकर डराते धमकाते हुये पुष्पा के बांये आंख के भौं उपर माथे के पास चाकू से चोट पहुचाया.
इस पर जब पुष्प बीच बचाव की तो उसके बांये हाथ के हथेली में भी चोट आया. और जब वह अपने बचाव के लिये चिल्लाई तो वह घर से बाहर निकल गया और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये दुबारा मेरे साथ बहस करेगी तो तुझे जान से मार दूंगा बोलकर चला गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.