कांकेर : प्लास्टिक बोरी में बकरी को भरकर ले जाते मोटर सायकल चालक हुआ गिरफ्तार
गोण्डाहुर पुलिस ने एक व्यक्ति को प्लास्टिक बोरी में बकरी को ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि गस्ती के दौरान 10 जून को थे देहात भ्रमण कर वापस हो रहे थे तभी गोण्ड़ाहूर कालोनी रोड़ तरफ से एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल CG-16-CD-1074 में पशु बकरी को अपने बाईक पिछे प्लास्टिक बोरी में ठूसकर अनावश्यक रूप से यातना पहुंचाते हुये वहन करते पाया गया.
जिसे पुलिस द्वारा रोककर नाम पता पुछने पर वह अपना नाम रमेश खस पिता मूलचंद खस उम्र 37 वर्ष मानपुर जिला राजनांदगांव का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की तलाशी दरमियान कब्जे से अपने बाईक में पांच नग बकरी तीन लाल रंग, एक काला रंग ,एक मृत अवस्था में लाल रंग की बकरी प्लास्टिक सफेद रंग की बोरी में बाईक के दोनो तरफ ले जाते हुए मिला. जिसपर बकरी व मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. तथा उक्त सभी मवेशी का स्वास्थ्य परीक्षण व मृत बकरी का पोस्टमार्डम कराया गया.
पुलिस ने बताया कि पशु बकरी को अनावश्यक रूप से यातना पहुंचाते हुये वहन करते पाये जाने पर साक्ष्य सबूत के आधार पर आरोपी रमेश खस को गवाहन के समक्ष गिरफ्तार किया गया. तथा अपराध 11घ-LCG दर्ज कर विवेचना में लिया गया.