कांकेर : महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की ... - CG Sandesh

कांकेर : महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी.

भानुप्रतापपुर के ग्राम जलिनकसा में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

प्रार्थिया पुष्पा नुरेटी ने पुलिस को बताया कि 11 जून  2021 के सुबह 11 बजे उसका पति भानुराम नुरेटी गांव के बलदेव नुरेटी एवं बिरबल नुरेटी के साथ घर आया. और  बिरबल नुरेटी उसके पति भानुराम को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर मेरे नांगरजुडा को दो बोल कर गाली गुप्तार करने लगा.

इसके बाद  प्रार्थिया पुष्पा नुरेटी का पति घर में रखे नांगरजुडा को निकाल कर बिरबल को दिया तो बिरबल उसी नांगरजुडा से पुष्पा नुरेटी के पति को मारा और जान से मारने की धमकी दिया.

इसके बाद पुष्पा नुरेटी अपने पति के बीच बचाव के लिए गयी तो बिरबल ने उसे भी बाल को खीचतें हुए उसके साथ भी गाली गलौच करते मारपीट किया जिससे उसके हाथ की चुडी टूट गया है और सिर में दर्द है. प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिरबल नुरेटी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें