कांकेर : तेज एवं  लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से युवक की गई ज... - CG Sandesh

कांकेर : तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से युवक की गई जान.

कांकेर थाना अंतर्गत कोडेजुंगा बाईपास रोड मे ईमलीपारा जाने के मार्ग के पास 14 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील कुमार उईके 14 अप्रैल 2021 को अपने घर ग्राम साल्हे से मेहमानो को ग्राम इच्छापुर मोटर सायकल हिरो ग्लैमर क्रमांक सीजी 19 बी.एफ 3309 से छोडकर शाम करीबन 05-30 बजें उक्त मोटर सायकल को चलाते वापस घर साल्हे जा रहा था, इसी दौरान शाम करीबन 06.00 - 06.30 बजे कोडेजुंगा बाईपास रोड मे ईमलीपारा जाने के मार्ग के पास बाईपास रोड मे सुनील द्वारा अपने उक्त मोटर सायकल को तेजी,  लापरवाही एवं उपेक्षापूर्वक चलाने से मोटर सायकल से स्वयं रोड मे गिरने एक्सीडेंट होने से उसके सीना, नाक, शरीर मे चोट आने खुन बहने से ईलाज के दौरान मृत्यु होना पाया गया.  

जिसपर पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बी.एफ. 3309 के चालक मृतक सुनील कुमार उईके पिता शिवचरण उईके उम्र 24 साल साकिन ग्राम साल्हे चौकी कच्चे थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर के विरूद्ध धारा 279, 304ए, भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी चालक मृतक सुनील कुमार उईके साकिन ग्राम साल्हे चौकी कच्चे थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर के विरूद्ध अपराध धारा पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें