कांकेर : पानी टंकी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत.  - CG Sandesh

कांकेर : पानी टंकी में डूबने से मासूम बच्ची की मौत.

नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिहावापारा में घर में सीमेंट की पानी टंकी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन बजे बिहावपारा निवासी दुर्गा बाई यादव ने अपने डेढ साल की बच्ची के साथ नहाने की तैयारी कर रही थी. वह घर के आंगन में बनी पानी टंकी के पास गई थी.

इसी दौरान फैंसी दुकान का ठेला आया. घर के सामने खड़ी फैंसी दुकान को देखकर कुछ सामान खरीदने बच्ची को पानी टंकी के पास ही छोड़ बाहर चली गई. और वह सामान खरीदने में व्यस्त हो गई. इसी दौरान मासूम बच्ची जानकी यादव पिता तिहारू यादव पानी की टंकी पर चढ़ गई. और अचानक पानी से भरे टंकी में गिर गई. दस मिनट बाद जब दुर्गा वापस लौटी तो बच्ची पानी मे डूबी हुई मिली,  जिसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें