कांकेर : घर में जाकर गाली गलौच और मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज.
परतापुर थाना अंतर्गत ग्राम pv-63 बलरामपुर में घर में आकर गाली गलौच और मारपीट करने वालों पर मामला दर्ज किया गया है.
नोनी गोपाल सरदार ने पुलिस को बताया कि 11 जून को रात करीब 9 बजे ग्राम पखांजूर का विश्वजीत महत, दीप मण्डल एवं उनके दोस्त के द्वारा उसके घर में जाकर उसके बेटा अनुप सरदार को मारपीट करते हुए गंदी -गंदी गाली गलौज किया एवं जान से मारने की धमकी दिया. वहीं जब मामले में बीच बचाव करने के लिये ग्रामीण आये तो आरोपी भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों विश्वजीत महन्त और दिप मण्डल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें