कांकेर : पति के कहने पर सामान लेने ससुराल गई तो सास, ननंद और... - CG Sandesh

कांकेर : पति के कहने पर सामान लेने ससुराल गई तो सास, ननंद और जेठानी ने कर दी पिटाई, दुबारा आने पर दी जान से मारने की धमकी

पखांजूर थाना अंतर्गत पीव्ही 14  श्यामानगर में अपना सामान लेने ससुराल आई महिला के साथ उसकी सास, ननंद और जेठानी द्वारा मारपीट की गई. और दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई. मामले की शिकायत महिला ने पुलिस से की है.

ज्योत्सना मलिक पति गविन्द मलिक उम्र 32 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि वह पीव्ही 14 श्यामानगर पखांजूर की निवासी है और अपने पति के साथ पिछले कुछ समय से अपने माईके पीव्ही 100 जयराम नगर में रहती है.

ज्योत्सना ने बताया कि 12 जून 21 को वह अपने पति के कहने पर अपने ससुराल ग्राम पीव्ही 14 श्याम नगर में समान को लेने के लिए गई थी, तभी उसी समय करीबन 11.00 बजे घर के आंगन में उसकी सास कमला मलिक, नंनद कामना, जेठानी बिनादिनी मलिक के द्वारा उसे आने का कारण पुछ कर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करने लगे.

जिसपर ज्योत्सना ने उनकी बातों नजर अंदाज कर अपने घर के सामान को ले जाने के लिए समेटने लगी. तो उसी समय उसकी सास,  नंनद और जेठानी आपस में तीनों मिलकर उसे बहुत गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का और पास मे पड़े ईट से मारपीट करने लेगे.

ज्योत्सना ने बताया कि उस समय पिकअप गाड़ी में सामान लाने गये सुभाष मंड़ल के द्वारा बीच बचाया किया गया. लेकिन फिर भी तीनों धमकी दिये कि दोबारा सामान लेने के लिए आयेगी तो जान से मार देंगे. ज्योत्सना को मारपीट से मेरे सिर में तथा शरीर के अन्य हिस्सो में काफी चोंटे आई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपिया कमला मलिक,  कामना मलिक एवं  बनादिनी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें