साईबर ठगी से बचने कांकेर पुलिस की अपील, अनजान व्यक्ति के कहन... - CG Sandesh

साईबर ठगी से बचने कांकेर पुलिस की अपील, अनजान व्यक्ति के कहने पर डाउनलोड ना करें यह ऐप..... वरना गवां सकते हैं बैंक में रखी जमा पूंजी.

साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु नित नये-नये तरीके अपना रहे है. वर्तमान मे ऐसे कई प्रकरण प्रकाश मे आ रहे है जिसमे साईबर अपराधी मोबाईल टेलीकॉम कम्पनी का कर्मचारी बताते हुये KYC  अपडेट कराने के नाम पर आम जनता से उनकी बैंक सम्बन्धी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर,  Remote Access App, ANY DESK, Quik Support, AIRDROID TEAMVIEWER  डाउनलोड कराकर पीड़ित के मोबाईल फोन एवं नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर लाखो रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे है.

इन्ही सब से बचने के लिए कांकेर पुलिस ने आमजनो से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर Remote Access App, ANY DESK, Quik Support, AIRDROID TEAMVIEWER  डाउनलोड ना करें.

दुसरे किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के पहले उसकी उपयोगिता की जानकारी प्राप्त कर लें उसके बाद ही डाउनलोड करें. अपने बैंक के कार्ड वाटेल की जानकारी एवं ओटीपी कोड किसी को नहीं भेजें.

KYC  अपडेट कराने के नाम पर Remote Access App, ANY DESK, Quik Support, AIRDROID TEAMVIEWER   किसी के कहने पर डाउनलोड ना करें KYC  संबंधी मैसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर पता करें.

आपको बता दें कि KYC अपडेट कराने के नाम पर Any Desk App जैसे अन्य रेमोर्ट ऐप  डाउनलोड कराकर मोबाईल एवं नेट बैंकिंग का एक्सेस प्राप्त कर साईबर अपराधियों द्वारा लाखों की ठगी किया जा रहा है. जानकारी आभाव में कई पढ़े लिखे, अधिकारी कर्मचारी भी इसके शिकार हो जाते हैं. इन ठगों द्वारा बैंक के खाता बंद होने का डर दिखाकर विश्वाश जीत लिया जाता है. जिसके बाद व्यक्ति अगर इनके जाल में आ गया तो अपने बैंक में रखी जमा पूंजी खो देता है.  


अन्य सम्बंधित खबरें