कांकेर : नगर में जगह-जगह कटे इंटरनेट के केबल..... ज्वाइंट डब्बों की भी चोरी..... व्यवसाय करने वाले ने प्रतिद्वंदी पर जाहिर की शंका.
कांकेर शहर में जगह-जगह इंटरनेट की केबल को काटकर उसमें लगे ज्वाइंट डिब्बे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है. विगत 5 वर्षों से इंटरनेट का काम करने वाले शंकर आहूजा ने अपने प्रतिद्वंदी पर शंका जताते हुए इसकी पुलिस में इसकी शिकायत की है.
शंकर आहूजा ने बताया कि पिछले पांच वर्षों तक केबल कभी नहीं कटा किन्तु विगत 6 महिनों से सरारती एवं गुण्डा तत्वों के द्वारा या शंकर के प्रतिद्वंदी इंटरनेट व्यवसायियों के द्वारा जगज-जगह केबल काटकर उसे परेशान किया जा रहा है.
शंकर आहूजा ने बताया कि 12 जून को रात्रि 8 एवं 9 बजे उनके 10 से 12 जगह केबल को काटे गए. जिसमें प्रमुख रूप से रेस्ट हाउस के पास कौशिक जीम, नरहरदेव ग्राउंड, डिस्ट्रीक, चिल्डफेयर, आफिस के उपर, राजकुमार जनरल स्टोर्स गोविंदपुर, सिंगारभाट जियो टवर के पास, पुलिस लाईन सिंगारभाट, संजय नगर डीएफओ ऑफिस के पास केबल काटकर साथ में ज्वाइंट डब्बे भी चोरी कर लिये गये. जिससे उन्हें लगभग-लगभग 1 लाख रू. का नुकसान हुआ है.
सहायक उप निरीक्षक के.आर. दीवान ने जाँच में पाया कि 4 जून 2021 के रात्रि 8 से 9 बजे के बीच कांकेर नगर में लगाये गये सीटी केबल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10-12 जगह काटकर उसमें लगे ज्वाइंट डिब्बे समान सहित 10-12 नग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, जिससे प्रार्थी को लगभग 1,00,000 रू का आर्थिक क्षति हुई है.
जिसपर अज्ञात व्यक्ति धारा 379 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.