कांकेर  : नरहरदेव उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाटरी ... - CG Sandesh

कांकेर : नरहरदेव उत्कृृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में लाटरी पद्धिति के माध्यम से दिया जायेगा कक्षा में प्रवेश

उत्तर बस्तर कांकेर 17 जून 2021/ शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में शैक्षणिक सत्र् 2021-2022 के लिए कक्षा 01 से 12वीं तक प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का चयन लाटरी पद्धिति से किया जायेगा।

शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय मे प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रो का लाटरी निकालकर विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। नरहरदेव विद्यालय में 21 जून को प्रातः 11 से 12 बजे तक कक्षा 9वी से 12वी और दोपहर 12 से 02 बजे तक कक्षा 6वी से 8वीं एवं 02 से 05 बजे तक कक्षा 01 से 05वी तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए लाटरी निकालकर चयन प्रक्रिया पूरा किया जायेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें