सरायपाली : 90लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 90लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी सरायपाली वीणा यादव के मार्गदर्शन में चौकी बलौदा थाना सरायपाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन/ बिक्री पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर की सूचना पर की चौकी बलौदा के ग्राम कोटद्वारी से ग्राम हरीबनपुर की ओर कोई व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु परिवहन कर ले जा रहे हैं की सूचना पाकर तत्काल मौके में जाकर तस्दीक करने पर (1)तीरथ पटेल पिता तिजाउ पटेल उम्र 24 वर्ष ग्राम वीरेंद्र नगर सराईपाली थाना सराईपाली ,(2)विशाल सोना पिता छविलाल सोना उम्र18 वर्ष ग्राम सराईपाली बाजार पारा थाना सरायपाली   अवैध रूप से 03 नीले रंग के 30-30लीटर वाली प्लास्टिक के जरीकेन,कुल 90लीटर अवैध महुआ शराब कीमती लगभग 18000रुपये को हिरोहोन्डा स्पेलेंडर प्लस वाहन नम्बर CG04 -DD-7639 वाहन किमती 10000 हजार, से परिवहन करते मिले जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर महुआ शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस देने पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का करना पाए जाने से मोके से अवैध महुआ शराब 90 लीटर कीमती लगभग 18000₹ कुल जुमला 28000₹ को मौके से जप्त कर आरोपीयों, तीरथ पटेल, व विशाल सोना को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रीमाण्ड पर भेजा गया।।
सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान ,प्रधान आरक्षक विरेंद्र सेठ आरक्षक-वीरेंद्र कर,अजय नेताम शामिल रहे।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें