कांकेर : सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौत.
थाना दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम 1 जून 2021 को सड़क दुर्घटना में पूरन राम दर्रो की मृत्यु हो गई थी, मामले की जाँच पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि 01 जून 2021 को मृतक पूरन राम दर्रो ग्राम विक्रमगंज से अकेले मोटर सायकल क्र. CG 05 R 7668 फैशन प्रो से वापस अपने घर घोटिया जा रहा था कि शाम करीबन 06.00 विक्रमगंज घोटिया के बीच मेन रोड टर्निग पर पीछे से आ रही ट्रक क्र. CG 04 LP 3157 के चालक कन्हैया लाल यादव पिता शत्रुघन लाल उम्र 33 वर्ष साकिन भिलाई मोतीलाल नेहरू नगर के द्वारा अपने वाहन ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से मोटर साकयल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया एक्सीडेन्ट से मोटर सायकल चालक पूरन राम दर्रो के सिर में गंभीर चोट आने पर ईलाज हेतु 108 वाहन से सीएचसी भानुप्रतापपुर ले जाकर प्राथमिक उपचार उपरांत मामला गंभीर होने से उचित ईलाज हेतु शासकीय जिला अस्पताल कोमलदेव कांकेर ले जाकर भर्ती कर ईलाज करा रहे थे कि दिनांक 02.06.2021 को ईलाज दौरान पूरन राम दर्रो की मृत्यु हो गई.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक द्वारा धारा 304 ए भादवि सदर अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.