कांकेर : खेत में लगे मोटर पम्प की रात में हुई चोरी, अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज
थाना कोडेकुर्से के ग्राम सुरूगदोह में मोटर पम्प चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है.
साहगु राम जाडे ने पुलिस को बताया है कि वह अपने स्वयं के खेत मे 5 H.P. का मोटर पम्प सिचाई कार्य हेतु लगाया था, जिसे शासन द्वारा प्राप्त होने पर उसने सिचाई कार्य हेतु खेत में वर्ष 2020 माह नवम्बर में लगाया था. जिससे वह खेत में रवि फसल धान, उडद का फसल का बोआई किया.
इसके बाद साहगु राम के खेत में लगा विद्युत मोटर पम्प को माह 29.05.2021 की दरम्यान रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. साहगु राम ने बताया कि शासन द्वारा प्रदाय मोटर पम्प को वह अपने स्तर पर आस पास गांव में ग्रामिणो को पुछताछ कर किया कही पता नही चला, उक्त मोटर पम्प की कीमत सभी खर्च सहित 15000 रू- है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.